देहरादून पहुंचीं उमा भारती, सिद्धार्थ बंसल का जाना हालचाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद, स्वास्थ्य लाभ की दी शुभकामनाएं

देहरादून। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को देहरादून पहुंचकर भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ बंसल का हालचाल जाना। दोनों नेताओं ने सिद्धार्थ बंसल के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व दुर्घटनावश गिरने से सिद्धार्थ bंसल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोट अधिक गंभीर होने के कारण उनके तीन बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसके बाद वह वर्तमान में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उमा भारती एवं महेंद्र भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर देहरादून आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

Sun May 17 , 2026
देहरादून : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!