संगठन विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह – प्रदेश प्रभारी

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस का सभी स्तरों पर संगठनात्मक विस्तार जल्द होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सक्रिय तौर पर काम करने वालों को संगठन में तरजीह दी जाएगी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही विधानसभा चुनाव को फतह किया जाएगा। कहा कि प्रदेश, जनपद तथा ब्लाॅक स्तर पर जल्द ही कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा। विस्तार में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। संगठन को गुटबाजी से दूर रखा जाएगा। महिलाओं को खासा प्रतिनिधित्व भी प्रदान किया जाएगा।

शैलजा ने कहा कि संगठन के जरिए ही चुनाव को फतह किया जा सकता है। इसके चलते अब कांग्रेस का संगठन को सुदृढ़ करने पर खासा फोकस रहेगा। कहा कि संगठन विस्तार में विलंब की शिकायतों को देखते हुए जल्द ही सभी स्तरों पर विस्तार करने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को खास प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने अनुभवी तथा नए चेहरों को भी संगठन में तरजीह देने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की पहल की जाएगी। बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसमें व्यक्ति विशेष के बजाय काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि पार्टी की रीढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा  सकता है। इसलिए इसमें गुटीय वर्चस्व की आंच नहीं दी जाएगी। भाजपा संगठन पर कटाक्ष करते हुए उनका कहना था कि इस पार्टी में अब हिटलरशाही चल रही है। कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुपालन किया जाता है। इसलिए अब कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सभी का लक्ष्य कांग्रेस की बेहतरी होना चाहिए ना कि व्यक्ति विशेष की। अब महत्वकांक्षा के बल पर स्वार्थी लोगों को पार्टी में जगह नहीं होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुमखाल–सतपुली हाईवे से लेकर पेयजल योजनाओं तक डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Tue May 12 , 2026
लैंसडाउन : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को लैंसडाउन एवं जयहरीखाल क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय व्यवस्थाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!