दहशत : रौता गांव में बाघ का हमला, एक व्यक्ति घायल

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के रौता गांव में खेतों के समीप बाघ के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए थाला बैंड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार को बाघ ने मोहित सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह पर बाघ ने उस समय हमला किया जब वह गांव के पास खेतों में काम कर रहे थे। बाघ ने उनके पीठ और हाथ पर गंभीर वार किए। घायल मोहित सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में चल रहा है। बताया गया कि मोहित सिंह ने साहस दिखाते हुए बाघ से संघर्ष कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हमले में उनकी जान सुरक्षित रही।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बाघ की सक्रियता की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपने खेतों में काम कर सकें।

वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हो गया है। घायल का उपचार जारी है और ग्रामीणों में दहशत कम करने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर

Sun Apr 26 , 2026
रामनगर : उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल (कक्षा 10) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष का रिजल्ट कई मायनों में शानदार रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए। बोर्ड ने टॉप 25 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!