आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण

लैंसडाउन : जीआरआरसी के तत्वावधान में कक्षा 7 एवं 8 के 47 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वी.एस.एम तथा तरुण एस, डी.एफ.ओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सहयोग से टाइगर रिजर्व का एक शैक्षणिक एवं वन्य जीव जागरूकता भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
 
भ्रमण का शुभारंभ प्रातः कल 11:00 बजे विद्यालय परिसर में कर्नल कुलदीप सिरोही, एस.एम डिप्टी कमांडेंट जीआरआरसी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तत्पश्चात शैक्षणिक दल दोपहर 1:10 बजे कोटद्वार पहुँचा।

कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीओ अनामिका बुक्करवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों को एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके उपरांत प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।

इसके पश्चात सभी विद्यार्थी सफारी के माध्यम से जंगल भ्रमण के लिए रवाना हुए। वहां पर रेंजर आशीष मोहन तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को ‘प्राकृतिक विरासत’ नामक पुस्तक एवं टी-शर्ट भेंट स्वरूप प्रदान की।

इस सत्र में वन पारिस्थितिकी तंत्र, वन्यजीव संरक्षण तथा जैव विविधता के महत्व पर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने इस सफल आयोजन हेतु स्कूल मैनेजमेंट, वन विभाग, शिक्षकों तथा सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक अवसरों की अपेक्षा व्यक्त की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

Mon Apr 13 , 2026
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” तथा मुख्य थीम “Justice […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!