उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को राज्य के दौरे पर आएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है।

लगभग पांच महीने बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है। इससे पहले वे 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल होने देहरादून आए थे। उस दौरान उन्होंने एफआरआई परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन के तहत वेडिंग डेस्टिनेशन और ‘एक जिला, एक मेला’ जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस दौरान देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक

Mon Apr 6 , 2026
पौड़ी : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, धुमाकोट में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं करियर के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉ. […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!