राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

जयहरीखाल (पौड़ी गढ़वाल): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज 25 मार्च 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. उमेश ध्यानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एल. आर. राजवंशी ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए नमामि गंगे अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं गंगा नदी की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस जन-आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर छात्रों में नवनीत, आलोक, साक्षी, मानसी ,सलोनी,यशोदा,संजना,सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं प्राध्यापकों में डॉ. डी. सी. मिश्रा, डॉ. वी. के. सैनी, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. विनीता देवी, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. शिप्रा, डॉ. दुर्गा रजक, डॉ. शुआईब अजीम अंसारी, सुमन, खेल प्रशिक्षक श्री विमल रावत तथा अनुसेवक श्री मुकेश कुमार आदि की उपस्थिति रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, दैनिक उत्पादन 1640 लीटर से बढ़कर 2200 लीटर, महिलाओं की भागीदारी से डेयरी क्षेत्र को मिली नई गति

Thu Mar 26 , 2026
बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन 1640 से बढ़कर 2200 लीटर प्रतिदिन, महिला समूहों के माध्यम से बढ़े रोजगार और आजीविका के अवसर बागेश्वर : जनपद बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। डेयरी क्षेत्र में किए गए सुनियोजित प्रयासों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!