बद्रीनाथ और नीति-मलारी हाईवे बंद

​चमोली। सीमांत जिले चमोली में भारी बारिश के बाद पहाड़ों के दरकने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंद घाट के पास पिनोला नामक स्थान पर बड़े-बड़े पत्थर आने से पूरी तरह बंद है, वहीं नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी स्योन/सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इन मुख्य मार्गों के बंद होने से घाटी के दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोशीमठ के उपजिला अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मार्ग को सुचारू करने के लिए बीआरओ (BRO) को युद्धस्तर पर कार्य करने और जल्द से जल्द सड़क खोलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी

Sat Mar 21 , 2026
नई दिल्ली। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई रणवीर सिंह स्टारर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!