गढ़वाली और कुमाऊँनी को भाषा का दर्जा न देने पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने जताया रोष

ऋषिकेश। राज्य बनने के 25 सालों बाद तक गढ़वाली और कुमाऊँनी को भाषा का दर्जा न दिये जाने पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने गहरा रोष व्यक्त किया। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस के नेता आज जिन गढ़वाली कुमाऊँनी समाज की शहादत की वजह से मंत्री विधायक और मुख्यमंत्री बने, उस समाज का ही तिरस्कार कर रहे हैं।

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत के कारण गढ़वाली और कुमाऊँनी को आज तक भाषा का दर्जा तक नहीं मिला, जबकि भाषा किसी भी राज्य की संस्कृति की झलक होती है और समाज के विकास और उन्नयन में महत्वप्य भूमिका निभाती है।

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि हमारा किसी भी अन्य भाषा से कोई विद्वेष नहीं है, मगर अपने ही राज्य में उपेक्षित होने के बाद अन्य भाषाओं को राज्य की राज भाषा का दर्जा दिया जाना जेल पर नमक छिड़कना है जो कि बर्दाश्त से बाहर है।

उन्होंने कहा कि पहले पंजाबी को राज्य की राज भाषा का दर्जा दिया गया, अब नेपाली को राज्य की राजभाषा का दर्जा देकर गढ़वाली कुमाऊँनी भाषा को कमतर सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हाल था तो आने वाले समय में बंगाली को भी वोट बैंक की खातिर राजभाषा का दर्जा दे दिया जायेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठ पर होगी सख्ती : अमित शाह

Sun Mar 8 , 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित हरिद्वार/ देहरादून: 7 मार्च।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!