मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, पुलिस के 1600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना

Thu Oct 22 , 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं। जांच व्यवस्था होगी आधुनिक, पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और बेहतर शैक्षणिक व स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर। देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सुविधाओं में विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!