मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

गोपेश्वर (चमोली)। मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सहायता की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के सम्मुख धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

आंगनवाडी कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष कश्मीरा देवी ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रही है, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन दिए जा रहे परंतु समाधान नहीं निकाला जा रहा है। इसको लेकर संगठन में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा गया। इसमें राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी और केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त मानदेय दिलाने के लिए प्रस्ताव भेजने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि दिए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है।

इस दौरान उपाध्यक्ष उमा चंदोला, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी, मीडिया प्रभारी अनीता नेगी, गीता देवी, प्रभा तिवारी, सुलोचना, कमला, सुषमा, कस्तूरा देवी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत

Thu Oct 1 , 2026
गौरव फरस्वाण ने उठाए सवाल, धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में संयम बरतने की अपील गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शंख को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर पहुंच गया है। महाराज ने कहा था कि बदरीनाथ मंदिर में शंख […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!