राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा

पौड़ी। राजस्व विभाग की कॉलोनी में आवासीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामलीला मैदान स्थित कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लघु मरम्मत, रंगाई-पुताई और अनुरक्षण कार्यों की स्थिति देखी तथा अधिकारियों को आवासों में बिजली-पानी की सुविधा से लेकर साफ-सफाई, रास्तों और चारदीवारी से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मरम्मत के बाद बिजली-पानी की व्यवस्था भी हो सुनिश्चित

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवासों में मरम्मत कार्य कराया गया है, वहां विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कॉलोनी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के साथ आवासीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।

रास्तों और चारदीवारी के काम में न हो देरी

कॉलोनी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर रास्तों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जिन स्थानों पर चारदीवारी की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

पार्किंग के लिए जगह तलाशने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के आसपास कुछ स्थानों को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की संभावना भी सामने आई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध स्थानों का परीक्षण कर पार्किंग विकसित करने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कॉलोनीवासियों से सीधे जानी समस्याएं

डीएम ने कॉलोनी में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी आवासीय सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवासीय सुविधा से जुड़ी किसी भी आवश्यकता या समस्या को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ये रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान नाजर मनोज रावत, वैयक्तिक सहायक दीपक नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल

Tue Sep 22 , 2026
2025-26 में 32.97 करोड़ का सकल और 22.57 करोड़ का शुद्ध लाभ एनपीए घटकर 30.37 करोड़ पहुंचा गोपेश्वर (चमोली)। जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभ अर्जन के मामले में प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में पहला स्थान हासिल किया है। बैंक ने इस वित्तीय वर्ष में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!