36 दिन से अटकी 60 शिकायतों पर डीएम सख्त

गोपेश्वर (चमोली)। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर अब जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को 36 दिन से अधिक समय से लंबित 60 शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के साथ ही कार्रवाई पूरी होने के बाद सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक लंबित शिकायत पर अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि समाधान गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी होना चाहिए। शिकायतकर्ता को भी की गई कार्रवाई और निस्तारण की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों की स्वयं नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, वहां अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें। उन्होंने पोर्टल पर शिकायतों की वास्तविक स्थिति दर्ज करने, पारदर्शिता बनाए रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब से जनता में गलत संदेश जाता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करना सुनिश्चित करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून : हिमालय दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

Wed Sep 9 , 2026
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री देहरादून : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!