आप ने देहरादून कैंट की मतदाता सूची में विसंगति का लगाया आरोप

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि निर्वाचन आयोग की वर्तमान प्रक्रिया के कारण 48 हजार से अधिक मतदाताओं के मताधिकार पर संकट खड़ा हो गया है। पार्टी ने इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

देहरादून कैंट विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरादून कैंट में कुल 1,37,994 मतदाता थे, जबकि वर्तमान मतदाता सूची में यह संख्या 89,763 दर्ज है। उनके अनुसार दोनों आंकड़ों के बीच 48,231 मतदाताओं का अंतर दिखाई दे रहा है।

आप का कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा दर्शाए गए 29,685 एएसडी  मतदाताओं को भी वर्तमान संख्या में जोड़ने पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,19,448 ही होती है। ऐसे में भी 18,546 मतदाता सूची से बाहर दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर सवाल खड़े होते हैं।

शरद जैन ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि संबंधित मतदाताओं के नाम किस आधार पर सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के नाम पर किसी भी वैध मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग इस कथित विसंगति की तत्काल जांच कर स्थिति स्पष्ट करें तथा यह सुनिश्चित करें कि देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : बुद्धा पार्क में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन युवक गिरफ्तार

Tue Aug 4 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल  द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो  के विरूद्ध तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्वयवेक्षण में 3 अगस्त को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!