योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, पौड़ी में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहज़ाद ए. वाहिद ने की। योग शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से योग अनुदेशक गीता और रूचि लखेड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

योग शिविर के उपरांत जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस अवसर पर सिविल जज अमित भट्ट, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Sun Jun 21 , 2026
पौड़ी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को पाबौ और पैठाणी क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!