सेंट्रल कमांड अंतर-क्लस्टर अंडर-17 दो दिवसीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का हुआ सफल समापन

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में आयोजित सेंट्रल कमांड अंतर-क्लस्टर अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का दो दिवसीय आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1 रुड़की तथा आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की टीमों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल, डिप्टी कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर उपस्थित रहे।

रविवार का मुकाबला एपीएस लैंसडाउन एवं एपीएस बीरपुर के मध्य खेला गया, जिसमें एपीएस बीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस लैंसडाउन को 5-0 से पराजित किया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1 रुड़की ने, जबकि उपविजेता का खिताब एपीएस बीरपुर ने अपने नाम किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छात्राओं के उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बालिकाओं को आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। यह प्रतियोगिता नारी शक्ति, अनुशासन एवं खेल उत्कृष्टता का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, आम जनता की सुनी समस्याएं

Thu May 28 , 2026
  हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!